Thursday, April 23, 2020

What is Zoom Cloud Meeting App in Hindi

आज हम इस पोस्ट में Zoom App क्या है, Zoom Cloud Meeting App क्या है।  ज़ूम cloud meeting का use कैसे करते है। Mobile में ज़ूम एप्प कैसे यूज़ करे इसके बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में देने जा रहा हूँ।
Technology ने मानव जीवन को बहुत आसान बना दिया है , हजारों किलोमीटर दूर बैठे व्यक्ति से लाइव वीडियो चैट कर सकते है तथा वहां हो रहे सभी गतिविधियों का पता लगा सकते है।
आज पूरी दुनिया में Covid-19 महामारी के कारण लोग अपने घरों में रह रहे है। भारत में भी पिछले कई हप्तों से Lockdown की स्थिति बनी हुई है जिसकी वजह से सभी कंपनियों ने work from home अर्थात घर से काम करने के लिए कह रही है।
zoom_cloud_app_kya_hai

यदि आप घर से काम कर रहे है और आपको video Call, audio Screen Share या video conferencing करने की जरुरत हो रही है, इसके लिए हम इस पोस्ट में audio video conferencing best tool के बारे में बताने जा रहा हूँ।

Zoom App क्या है (What is Zoom App in Hindi)

Zoom एक Online conferencing Tool है जिसकी मदद से उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन ऑडियो या वीडियो के माध्यम से अलग-अलग स्थान में रहते हुए एक साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए मिलने की अनुमति देता है।
zoom Tool की हेल्प से अपनी presentation दे सकते है यानी अपने काम या कोई plan, meeting, प्रेजेंटेशन बनाया है तो एक साथ बहुत सारे लोगो को दिखा सकते है।

Zoom App के फाउंडर Eric Yuan है, यह एक अमेरिकन बेस वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग एप्प है। दुनिया की कई बड़ी संस्थाएं इस conferencing app का इस्तेमाल करती है यहाँ तक की भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय द्वारा भी video conferencing के लिए इस zoom का इस्तेमाल किया जाता है।

>> Aarogya Setu App Kya hai

अगर आपको किसी तरह का conference call करना है तो zoom app आपके लिए हेल्प कर सकता है। आपको बता दे की दुनिया में सबसे ज्यादा 3 best video conferencing App है - zoom, Skype, webex इनमे से
ज़ूम एप्प सबसे ज्यादा पॉपुलर है। ये तीनो एप्प अमेरिकन एप्प है। जब से कोरोना वायरस के कारण दुनिया में Lockdown हुआ है zoom app download करने की संख्या काफी तेजी से बढ़ा है। अब यह एप्प पूरी दुनिया में video conferencing के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला app बन गया है।

यदि आप एक businessman या किसी कंपनी के वर्कर हो तो उसके लिए training देना या लेना चाहते है तो उसके लिए भी zoom app आपके लिए हेल्प कर सकता है। यह सब आप अपने घर से computer, laptop, iPad, Smartphone में से किसी एक में आसानी से  कर सकते है अर्थात Zoom tool आपको पूरी तरह से virtual दुनिया का आभाष कराता है। 

यदि आप एक स्टूडेंट या टीचर हो तो किसी को Online tuition class देना चाहते है तो उसके लिए भी यह टूल हेल्प करेगा।

zoom सबसे best इसलिए है की इसकी quality बेहतर है, बार-बार disconnect नहीं होता है और इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसे Computer, Tablet, smartphone में आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

Zoom Cloud Meeting App का use कैसे करे 

zoom app का इस्तेमाल करना बहुत आसान है, इसमें एक अकाउंट बना कर लॉगिन होना होगा उसके बाद एक id और पासवर्ड से इसे एक्सेस कर सकते है। इसमें एक meeting ID मिलती है उस मीटिंग ID की हेल्प से सब लोग एक साथ जुड़ सकते है।

सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Zoom Official Website पर विजिट करे या स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे है तो इस लिंक से Zoom App Download करे।

ज़ूम एप्प download करने के बाद Email ID से Sign Up करके verify करले। उसके बाद Meeting ID या person link से Join करे।
इसमें आप Unlimited Number of Meetings कर सकते है। ज़ूम इस्तेमाल करने के लिए फ्री है, अगर आप पेड वर्शन लेते है तो इसमें और भी features मिलते है।

New Meeting

यदि आप किसी से भी मीटिंग स्टार्ट करना चाहते है उन्हें meeting ID शेयर करके या ऐड करके मीटिंग चालू कर सकते है।

Join 

यदि आपके पास किसी कंपनी या किसी व्यक्ति का मीटिंग ID है तो इस option से ज्वाइन कर सकते है।

Schedule

इस option के जरिये मीटिंग शेडूल की जाती है, यदि आपको फ्यूचर में किसी भी टाइम मीटिंग को फिक्स करना चाहते है तो Date और Time को सेट करके Schedule कर सकते है। यह इसलिए किया जाता है की लोग पहले से Free रहे।

Share Screen

इसके जरिये दूसरे व्यक्ति के स्क्रीन पर अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते है। कुछ जरुरी चीजे दिखानी होती है तो उसके लिए इस ऑप्शन का यूज़ किया जाता है।

हम उम्मीद करते है इस पोस्ट में Zoom Cloud Meeting Tool के बारे पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। यदि आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो कमेंट में पूछ सकते है।

Saturday, April 4, 2020

Aarogya Setu App का इस्तेमाल कैसे करें

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भारत सरकार Aarogya Setu App लॉन्च किया है जिसके जरिए COVID-19 से जुड़े जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हम यह पर arogya setu app kaise kam karta hai, आरोग्य सेतु एप्प क्या हैं? की जानकारी बता रहा हूँ। हमे हेल्थ को लेकर जागरूक होना है तभी हम सुरक्षित रहेंगे तो भारत सुरक्षित रहेगा।
aarogya-setu-app-review

COVID-19 एक यैसी महामारी है जो पुरे विश्व में बहुत ही तेजी से फ़ैल रही है।  विश्व स्वास्थ संगठन ने इसे महामारी घोषित किया हुआ है। अभी तक कोरोना बीमारी का कोई दवा नहीं बन सका है। 
दुनिया की आधे से ज्यादा देशो में Lockdown हो चूका है।  सभी बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है। भारत सरका weर ने पुरे देश में 21 दिनों का LOCKDOWN किया हुआ है। इस समय देश में सभी लोग घर पर बात कर Work fro Home अर्थात घर से काम कर रहे है। इसमें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी लोगो के लिए काफी हेल्प कर रहा है। सोचिये अगर हमारे पास Mobile या कंप्यूटर न होता तो किसी से कनेक्ट ही नहीं हो पाते और कोई भी अपडेटेड न्यूज़ नहीं मिल पाती। 

इस समय COVID-19 के बारे में पल-पल की सभी information इंटरनेट के जरिए मिल रही है। इंटरनेट यैसा जरिया है जिसके जरिये घर बैठे लोग एक दूसरे से जुड़ रहे है। इस पोस्ट में हम Aarogya Setu Mobile Application के बारे  बता रहा हूँ। 

Aarogya Setu क्या है

aarogya setu एक मोबाइल एप्लीकेशन है जो government of India के द्वारा developed किया गया है।  इसमें भारत के सभी लोगो को COVID-19 और Health Services प्रदान की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगो के लिए मददगार होगा। इस APP को 11 भाषाओं में तैयार किया गया है।
Aarogya Setu App को Android और iOS दोनों OS में तैयार किया गया है।

आरोग्य सेतु एक संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है  A bridge of health.

आरोग्य सेतु एप्प से GPS के जरिये आप जिस जगह पर रहते है वहाँ पर कोरोना वायरस का सुरक्षित एरिया और असुरक्षित एरिया के बारे में भी अलर्ट करेगा । इस समय पूरे देश में COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए सबको जागरूक होना होगा इसलिए आपको आरोग्य सेतु app को अपने मोबाइल में जरूर इंस्ट्रॉल करे।

Aarogya Setu App को कैसे Use करे 

इस एप्प को यूज़ करने से पहले अपने मोबाइल में aarogyasetu Download इंस्ट्राल करे। 
app को डाउनलोड करने के बाद Language चुने उसके बाद Next टैब करे। 
उसके बाद Register New पर क्लिक करे। 
इसके बाद आगे बढ़ने के लिए कुछ नियम एवं शर्ते दिया गया है, उसे पढ़ने के बाद आगे बढ़ने के लिए I Agree बटन पर क्लिक करे।

फिर अपना 10 अंको वाला मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 
Verification के लिए आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करे। 

वेरिफिकेशन होने के बाद आपका व्यक्तिगत जानकारी पूछेगा उसे फील कर दे। 

Aarogya Setu App कैसे काम करता है (How Aarogya Setu App Works)

सभी के मन में यह सवाल उठता होगा की आखिर यह कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप्प किस तरह से काम करता है। आरोग्य सेतु एक Bluetooth तकनिकी पर काम करने वाला एप्प है, यह हमारे द्वारा दी गई जानकारी और फ़ोन के डाटा का इस्तेमाल करके जानकारी जुटाता है और हम तक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अलर्ट करता है।

यह App आपसे कुछ सवाल पूछेगा उसे सही जनकारी उपलब्ध कराना होगा।

  • सबसे पहले App को open करे 
  • उसके निचे दिए गए Self Assessment बटन को प्रेस करे 
  • आपसे लिंग और उम्र के बारे पूछा जायेगा उसमे सही जानकारी इंटर करे। 
  • उसके बाद आपके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी पूछी जाएगी जैसे क्या आप ख़ासी, बुखार या सांस लेने में तख़लीफ़ हो रही तो उसे बताये नहीं तो none of the above पर क्लिक करे। 
  • उसके बाद Diabetes, lung disease, high blood pressure या heart disease आदि के बारे में पूछा जायेगा अगर इनमें से कोई भी लक्षण हो तो जानकारी उपलब्ध कराये नहीं तो  none of the above पर क्लिक करे। 
  • उसके बाद App पिछले 14 दिनों की यात्रा के बारे में जानकारी मांगेगा, उसके बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराए। 
  • उसके बाद आपसे पूछा जायेगा, क्या आप COVID-19 मरीज के साथ रह चुके है। 

इस तरह से सभी सवालों के जवाब ईमानदारी के साथ दे। सवालों के सही सवाब देने के बाद आरोग्य सेतु एप्प संक्रमण के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराएगा। app काम करने के लिए ब्लूटूथ का चालू होना आवश्यक है। जब तो स्मार्टफोन अपने bluetooth रेंज में आते है तो उनके द्वारा पहले से एप्प में दी गई जनकारी के अनुसार दूसरे स्मार्टफोन को सुचना पहुंचाता है, अगर COVID-19 Negative तो तुरंत आपके फ़ोन में आरोग्य सेतु एप्प अलर्ट कर देगा।

अब आप Aarogya Setu के जरिये COVID-19 जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है और कोरोना बीमारी का Self Test भी कर सकते है। इसके अलावा COVID-19 Help centers से contact भी कर सकते है।

सभी टेक्निकल एक्सपर्ट का मानना है की आरोग्य सेतु एप्प आपके स्मार्टफोन में जरूर होना चाहिए यह आपके आस-पास अगर कोई भी कोरोना मरीज है तो आपको यह app तुरंत अलर्ट कर देगा। यह app आपके data और जीपीएस को ट्रैक करके जानकारी प्रदान करता है।

2 दिन में ही 5 मिलियन से ज्यादा लोगो ने इस app को इंस्ट्राल कर चुके है। इसकी सबसे खाज बात यह है की यह 3 MB से भी काम का है यानी आपके फ़ोन की मेमोरी भी काम यूज़ होगा।  

Search This Blog