Salman Khan : Bharat Movie Trailer Review in Hindi

Bharat Movie Trailer Review in Hindi : हेलो दोस्तों, आज सलमान खान की भारत मूवी का ऑफिसियल ट्रेलर वीडियो जारी किया गया जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था इस पोस्ट में मैं बताऊंगा कि आखिर Bharat Movie में खास क्या है सलमान खान की मूवी भारत की कहानी क्या कहती है। पहली बार भारत मूवी में सलमान खान का लुक कुछ अलग ही आपको देखने को मिलेगा Film के पोस्टर से ही पता चल रहा है कि सलमान एक ओल्ड लुक में नजर आएंगे। इस बुजुर्ग लुक के लिए उसने काफी मेहनत की है। हर बार की तरह इस बार भी Bharat Movie 2019 की ईद के दिन (5 June 2019) रिलीज होने जा रही है। भारत फ़िल्म के Poster में JOURNEY OF A MAN & A NATION TOGETHER लिखा देखने को मिलेगा अर्थात एक आदमी और एक राष्ट्र के सदस्य की यात्रा की कहानी है यह यात्रा भारत देश की आजादी के सुरुआत से  होती है।
Salman khan bharat movie trailer in hindi

भारत मूवी के कलाकार ( Bharat Movie Cast)

कलाकार: सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, तब्बू,  सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, नोरा फतेही आदि
निर्देशक: अली अब्बास जफर
निर्माता: अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार

सलमान खान भारत फ़िल्म का ट्रेलर रिव्यु ( Salman Khan film Bharat Trailer Review in Hindi)

सलमान खान की नई फिल्म भारत में कहानी शुरू होती है आजादी के समय से एनी 71 साल पहले जब देश आजाद हुआ था। फिल्म में सलमान खान का नाम भारत है जो उनके बाबूजी ने देश के नाम पर उनका नाम रखा था। भारत मूवी में बाबूजी बने हैं जैकी श्रॉफ उनके परिवार में सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और अन्य कलाकार मौजूद हैं जो अलग-अलग नामों से जाने जाएंगे इस फिल्म में।
भारत फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू उस समय भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे से होती है फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत नेहरू की आवाज की आजादी के वक्त आधी रात को दी गई से स्पीच से होती है। उस समय देश की स्थिति बहुत नाजुक थी बेरोजगारी जैसी समस्या से देश जूझ रहा था।
Bharat film trailer and poster

जिस तरह से सलमान के सभी फिल्मों में उनकी दमदार एंट्री होती है उसी तरह Bharat Film में भी Salman की दमदार एंट्री होती है एंट्री के वक्त ही सलमान का ओल्ड लुक दिखाई देता है। Trailer के शुरू में ही सलमान खान के डायलॉग दिल को छू लेता है जिसमें सलमान खान कहते हैं कि -
"जितने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं उससे ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।"
सलमान खान की भारत मूवी का ट्रेलर वीडियो आगे बढ़ता है और एक दमदार यंग लुक देखने को मिलता है उसी समय दिशा पटानी की एंट्री एक गाने से होती है। सलमान खान का एक और आशिकाना डायलॉग जिसमें बोलते हैं जवानी मेरी जानेमन थी। कैटरीना कैफ का रोल एक अफसर मैडम सर की तरह होता है जिसमें अरब में निकले तेल के लिए हिंदुस्तान में मजदूरों की भर्ती करने आई है। भारत (सलमान खान) उस नौकरी के लिए भर्ती हो जाते है। उसी भर्ती में   भारत (सलमान खान) की जिंदगी में मैडम सर (कैटरीना कैफ) आती है। फ़िल्म की कहानी आगे बढ़ती है। फ़िल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है की इसमे उतार चढ़ाव है। फ़िल्म में ड्राम, इमोशन, एक्शन सभी देखने को मिलते है। भारत फ़िल्म के ट्रेलर में देश के नारे लगाए जाते है जिससे पता चल रहा है कि फ़िल्म की कहानी एक देश भक्ति की तरह है। सलमान खान एक नैवी ड्रेस में भी नजर आते है।
भारत फ़िल्म में बाऊजी (जैकी श्राप) का भी एक दमदार डायलॉग है जिसमे वे बोलते है - "देश लोगों से बनता है और लोगों की पहचान उनके परिवार से होती है तुझमें पूरा देश है भारत"

सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर काफी अच्छा है लेकिन अच्छा तब माना जाएगा जब इसकी फिल्म हिट हो जाएगी अब देखना यह है की क्या सलमान की नई फिल्म भारत पिछली फिल्में दबंग, टाइगर जैसी फिल्मों को पछाड़ पाएगी। इस फिल्म में सलमान खान के लुक पर काफी मेहनत की गई है जो कि इस फिल्में में देखने को मिलता है। फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने काफी मेहनत की है फ़िल्म में dialog काफी चुन चुन कर लिए गए है।

Bharat Movie Trailer Video

Bharat Movie का Trailer Video आप नीचे दिया गया है जिसे आप प्ले करके देख सकते है यह वीडियो 3 मिनट 10 सेकंड का है।



Comments

Popular posts from this blog

ऑनलाइन पैसे कमाने के Best तरीके | online paise kaise kamaye without investment

Real पैसा कमाने वाला Best मोबाइल Games 2021