ग्राम प्रधान के कार्यों का विवरण Online कैसे जाने?

Gram Panchayat Work Details in Hindi : आज मैं यहां पर विस्तार से बताने वाला हूँ कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कराए गए कार्यों का विवरण Online कैसे जाने? gram panchayat ke karya ka vivranअगर आप गांव में रहते है या गांव से सम्बन्ध रखते है तो आपको पता होगा कि गांव पंचायत के विकास कार्य के लिए से सरकार द्वारा दिया गया सारा पैसा ग्राम प्रधान के खाते में आता है लेकिन अधिकतर गांवो में उस पूरे पैसे का केवल कुछ अंश ही प्रधान गांव के विकास में खर्च करता है बाकी का पैसा प्रधान लोग खा जाते है अर्थात यह भ्रष्टाचार है। इसे हम online अपने घर पर Gram Pradhan Work List report जान सकते है।
Gram panchayat work report in hindi

अब सब कुछ ऑनलाइन होगया है सभी प्रकार की जानकारी आप घर बैठे online प्राप्त कर सकते है। गांव की जनता पांच साल के लिए अपना ग्राम प्रधान चुनती है जिसके माध्यम से सभी सरकारी काम कराया जाता है। गांव के ज्यादातर लोग जागरूक नहीं होते है जिसकी वजह से ग्राम प्रधान की संपत्ति तथा कार्यो का ब्यौरा नहीं जान पाते। भारत मे 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गावो में निवास करती है इसके लिए सरकारे गांवो के Development Work के लिए काफी सारा पैसा खर्च करती है लेकिन विकास के नाम पर बहुत सारा पैसा भ्रष्टाचारी में चला जाता हैं यही कारण है कि अमीर और अमीर होता चला जा रहा है, गरीब और गरीब होता चला जा रहा। लेकिन हम इस भ्रष्टाचारी को रोक सकते है, बस हमे थोड़ा जागरूक होना है।
तो चलिए step by step ऑनलाइन जानते है Gram panchayat Works Report in Hindi. किस योजना के तहत गांव के विकास में कितना पैसा आया उसके आधार पर आप online पता कर सकते है. आपके गांव में कितना काम ग्राम प्रधान ने करवाया है पूरी जानकारी।

ग्राम प्रधान के कार्यो का विवरण Online कैसे जाने?

Step 1- सबसे पहले आप https://egramswaraj.gov.in वेबसाइट पर जाए यह भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया वेबसाइट है जिसमे सभी योजनाओं एवं कार्यो का विवरण होता है।
Step 2- इस वेबसाइट पर आपको नीचे की तरफ Reports दिखाई देगा उसमे कई सारे ऑप्शन दिखाई देगा, आपक्को Planning पर क्लिक करना होगा Plan Wise Reports दिखेगा प्लस पर क्लिक करने पर Activity Wise Expenditure Details Report दिखेगा इसपर क्लिक करना है
Gram panchayat work list in hindi
फिर एक नया पेज खुलेगा।
Step 3 - यहाँ पर आपको plan year (वित्तीय वर्ष) सेलेक्ट करे Get Report पर क्लिक करना है। आपको किस साल की जानकारी चाहिए जैसे 2020-2021। फिर अगले विकल्प में राज्य नाम (state) आएगा अपना राज्य नाम के आगे तीसरे कॉलम में कुछ नंबर दिख रहा होगा उसपर क्लिक करना है। जैसे मैं उत्तर प्रदेश का हूँ तो Uttar pradesh के सामने 59012 पर क्लिक करता हूँ।
Step 3- उसके बाद नए District Name का पेज खुलेगा, District Name के आगे आपके Block Panchayat नाम दिया होगा उसके नाम के आगे नंबर पर क्लिक करना है।
Gram work list
फिर एक नया पेज खुलेगा।

Step 3 - इसमें आपके ब्लॉक (block) क्षेत्र के सभी गांव का नाम दिखाई देगा इसमें अपने गांव (Village) नाम के सामने TotalPlan के नीचे View पर क्लिक करना है।
इस तरह से आप अपने gram panchayat yojana ki jankari प्राप्त कर सकते हैं। 
Village work report in hindi

यहाँ पर पूरे वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा कितना पैसे किस काम के लिए दिया गया सब कुछ दिखाई देगा इसे आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते है। अगर आपके गांव में काम नहीं हुआ है तो तो आप इस ब्यौरा के आधार पर ग्राम प्रधान के खिलाफ RTI कर सकते है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी ग्राम पंचायत के कार्य का विवरण की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके अन्य लोगो तक पहुचाये जिससे यह जानकारी सभी को पता चले। अगर इस gram pradhan work list in hindi पोस्ट सम्बन्धित किसी तरह का प्रश्न पूछना चाहते है तो कमेंट करके पूछ सकते है 

Popular posts from this blog

IPL 2025 live Match Online Free कैसे देखें

Unacademy क्या है, Unacademy को कैसे Join करे?

टेड टॉक्स क्या है? TED Talks in Hindi